नया बदायूं, संवाददाता।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं तिरंगे को सलामी देने के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। अध्यक्ष विशाल रस्तोगी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, जबकि सचिव गौरव रस्तोगी ने अमन और शांति का संदेश दिया।

प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा ने शासन का संदेश वाचन करते हुए छात्राओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और राष्ट्र को प्रगति की दिशा में आगे ले जाने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, काव्य पाठ, भाषण और नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, अध्यक्ष, सचिव, शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. इति अधिकारी ने किया।


Discussion about this post