नया बदायूं

42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, क्षेत्र को मिली नई सौगात

नया बदायूं, संवाददाता।

विधानसभा क्षेत्र बदायूं में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लगभग 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के तहत शहर बदायूं के रेलवे स्टेशन रोड स्थित गणेश गोटिया में एटीएम के समीप गली में करीब 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही ग्राम पनोटा में भगवान सिंह के मकान से रूपराम के मकान तक लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क, जिसकी लागत लगभग 17 लाख रुपये है, का भी लोकार्पण किया गया। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से निर्मित गांव के मुख्य मार्ग की सड़क, जिसकी लागत करीब 12 लाख रुपये है, का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़कों, बिजली, पानी और आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं—प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना और आयुष्मान भारत—समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही हैं।
विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और बदायूं विधानसभा क्षेत्र में इसी संकल्प के साथ लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, राघव सिंह चौहान, शिवम सिंह, सभासद हिमांशु कठेरिया, पंकज शर्मा, दीपक सक्सेना, कल्लू गुप्ता, श्रीपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, रचित साहू, मनोज चंदेल, सुरेंद्र शर्मा, आशीष कश्यप, गुरुजी और शाहिद खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version