नया बदायूं

गौ माता रोटी पात्र का लोकार्पण, छात्राओं को दिया गया संस्कार और सेवा का संदेश

नया बदायूं, संवाददाता।

भारत विकास परिषद शाखा गौरीशंकर के तत्वावधान में पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में “गौ माता रोटी पात्र” का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतन्त्र प्रकाश गुप्त द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पात्र भेंटकर्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता, शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष सिंघल एवं देवेंद्र गुप्ता का कॉलेज के उप प्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधिका प्रतिभा मिश्रा, प्रधानाचार्या अमिता आलोक, किरण बाला एवं नीलम आर्य ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि स्वतन्त्र प्रकाश गुप्त ने छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज सेवा, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
गौपालक सचिन भारद्वाज ने अपने वक्तव्य में गौ माता के महत्व के साथ-साथ योग के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी अतिथियों द्वारा गौ माता रोटी पात्र का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अमिता आलोक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Exit mobile version