नया बदायूं

श्रमिकों के हित में केंद्र सरकार की मजबूत व्यवस्था विकसित भारत-जी-राम-जी योजना, केंद्रीय मंत्री बोले रोजगार व्यवस्था को किया मजबूती…

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (वीबी-जी-राम-जी) के तहत आयोजित श्रमिक एवं किसान चौपाल कार्यक्रम में ग्राम औरंगाबाद खालसा तथा पलिया झंडा में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किसानों, श्रमिकों और ग्रामीणजनों से संवाद कर संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामचरन पाल, राघव सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, अनुज सक्सेना, धीरेंद्र सिंह, नत्थू लाल वर्मा, रमेश पाल, रामेंद्र शर्मा, धीर सिंह राजपूत, रमेश राजपूत, सियाराम गुरु,अमर सिंह राजपूत आदि श्रमिक, किसान, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


बिना ग्रामीण श्रमिक विकसित भारत की परिकलप्ना संभव नहीं : बीएल वर्मा
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का फोकस श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा और सम्मान पर है। उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाला श्रमिक देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उसके बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है। इसी सोच के तहत ग्रामीण रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के माध्यम से ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों तक काम उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही यदि किसी कारण से कार्य नहीं मिल पाता है, तो आर्थिक सहयोग का प्रावधान रखा गया है, ताकि श्रमिक परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई न झेलनी पड़े।

मोदी सरकार की नीतियों से गांवों में काम के अवसर बढ़े और श्रमिकों में पैदा हुआ भरोसा : महेश गुप्ता
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि रोजगार को ग्रामीण विकास कार्यों से जोड़ने का निर्णय दूरदर्शी साबित हो रहा है। इससे एक ओर श्रमिकों को काम मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर गांवों में सड़क, जल संरक्षण और अन्य आवश्यक सुविधाएं मजबूत हो रही हैं, जिसका लाभ आने वाले समय में सभी को मिलेगा। आगे कहा मोदी सरकार की नीतियों से गांवों में काम के अवसर बढ़े हैं और श्रमिकों में भरोसा पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि रोजगार मिलने से न केवल आय बढ़ी है, बल्कि श्रमिकों का आत्मसम्मान भी मजबूत हुआ है।

वीबी जी राम जी में वास्तविक रूप से मिलेगा काम : विश्वजीत गुप्ता
भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि यह योजना केवल मजदूरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थायी रोजगार, स्थानीय विकास, कौशल आधारित कार्य और ग्राम की जरूरतों के अनुसार योजनाओं को प्राथमिकता देती है। अब मजदूर भाइयों को कागज़ों में नहीं, वास्तविक रूप से काम मिलेगा। अब फर्जी हाजिरी नहीं चलेगी, अब बिचौलियों की कोई जगह नहीं होगी। “वीबी जी राम जी” योजना के तहत गांव में सड़क, नाली, तालाब,पंचायत भवन, गोशाला, पौधरोपण,और ग्राम विकास से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।

Exit mobile version