• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देश की संसद में सपा सांसद नीरज मौर्य ने उठाया भ्रष्टाचार और जर्जर चीनी मिलों का मुद्दा

Naya Badaun by Naya Badaun
March 25, 2026
देश की संसद में सपा सांसद नीरज मौर्य ने उठाया भ्रष्टाचार और जर्जर चीनी मिलों का मुद्दा
ShareShareShare

लखनऊ, संवाददाता। ब्योरो कार्यालय
उत्तर प्रदेश के लोकसभा आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने उत्तर प्रदेश की सरकारी चीनी मिलों की बदहाली, भ्रष्टाचार और सहकारी चीनी मिल संघ चुनावों में अनियमितताओं पर केंद्रीय मंत्री से सवाल दागे। उन्होंने बरेली, बदायूं की मिलों सेमी खेड़ा, शेखूपुर को पुरानी तकनीक के कारण जर्जर बताते हुए केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि जिससे किसानों का गन्ना लिया जा सके और किसानों की दिक्कतें दूर की जा सकें।

सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि हाल के उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ चुनावों में लोगों को नामांकन का मौका ही नहीं मिला, ना ही फार्म उपलब्ध कराए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी चीनी मिलें कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। मंत्री के लिखित जवाब का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को उनके क्षेत्र की मिलों के सुधार के लिए कोई प्रस्ताव ही नहीं मिला। सांसद आंवला ने चीनी मिल शुद्धिकरण योजना के तहत केंद्र सरकार से संज्ञान लेने का सवाल किया, क्योंकि ये मिलें निजी मिलों से दो प्रतिशत कम रिकवरी दे रही हैं। उन्होंने सहकारिता मंत्री से अपील की कि जर्जर मिलों के लिए प्रस्ताव मंगवाए जाएं। बदायूं की चीनी मिल को जिले की 35 प्रतिशत आबादी, खासकर गरीबों और शिल्पकारों का मुख्य रोजगार आधार बताते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों को रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की।

वोकल फॉर लोकल पर बोले सांसद
आंवला के सांसद नीरज मौर्य वोकल फॉर लोकल पर बोले हैं। सांसद ने वोकल फॉर लोकल के नारे के बीच सांसद ने केंद्र से बदायूं के लाखों गरीबों के लिए सहकारी तंत्र के माध्यम से विशेष योजना और रिवॉल्विंग फंड बनाने की पहल करने को कहा। उन्होंने सहकारिता विभाग से गरीबों व शिल्पकारों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की अपील की, लेकिन मंत्री ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Previous Post

बदायूं में चाय पीने के बाद भगोना में दिखी छिपकली, दहशत में अस्पताल पहुंचा परिवार

Next Post

नवरात्र का सातवां दिन : मां कालरात्रि की पूजा, जयकारों से भक्तिमय महौल

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version