नया बदायूं, संवाददाता। लखनऊ ब्योरो
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जनपद लखीमपुर के पलिया कस्बे के कमल तिराहे पर रविवार की रात एक बेकाबू ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। आधी रात होने की वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लगा। हादसे में कार सवार व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
हादसा में व्यापारी की दर्दनाक मौत
लखीमपुर पलिया कस्बा के क मल तिराहा पर ट्रक ने कार को रौंद दिया। निघासन इलाके के रकेहटी कस्बे के खाद व्यापारी 45 वर्षीय सुनील सक्सेना उर्फ गिरीश रविवार रात पलिया गए थे। बताया जा रहा है कि कार से वह रात को निघासन वापस आ रहे थे। इस बीच आधी रात को कमल तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने से सुनील की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस अधिकारी की सुनिए::
जनपद लखीपुर के कोतवाली पलिया इंस्पेक्टर पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। परिजनों को समझाकर शांत किया गया है।
