• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

इस्लामनगर में दो लोगों ने युवक को घेरकर मारी गोली, गंभीर घायल

Naya Badaun by Naya Badaun
May 27, 2026
इस्लामनगर में दो लोगों ने युवक को घेरकर मारी गोली, गंभीर घायल
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं में हड़कंप मचा देने वाली घटना हुई है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे एक युवक को दो अज्ञात लोगों ने घेरकर गोली मार दी। जिससे इलाके में हलचल मची हुई है। घायल के परिवार ने बताया कि युवक को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह रंजिश का मामला है या कोई और कारण है। फिलहाल पुलिस के लिए टेशन पैदा हो गई है।

बदायूबं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नदेरी गांव के जंगल में मंगलवार रात को घटना हुई है। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे गोलीकांड हुआ है। थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओईया गांव निवासी 25 वर्षीय मैसाद पुत्र इगलास अपने खेत से घर लौट रहा था। नदेरी गांव के जंगल के पास पहुंचते ही दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में मैसाद को दो गोलियां लगीं, जिनमें से एक पीठ के ऊपरी हिस्से में और दूसरी नीचे लगी। गंभीर हालत में उसे रुदायन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर रात को ही डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मैसाद की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पुरानी रंजिश बताई जा रही है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि उन्हें युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। युवक का इलाज चल रहा है और तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

नेकपुर अस्पताल पर हंगामा मामले की जांच शुरू, स्टाफ ने मांगी सुरक्षा, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Next Post

सरसोता कुंड में पड़ा मिला युवक का शव, हड़कंप

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version