नया बदायूं,सवाददाता।
बदायूं जनपद के दातागंज तहसील के गांव गूरा बरैला में सांड के हमले से प्रेमा कश्यप की मौत मौत हो गई। सांड ने महिला पर हमला किया और पटक-पटककर मार डाला उसके बाद दो घंटे तक सांड सीने पर बैठा रहा। यह घटना राजनीतिक तूल पकड़ गई। जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मौके पर जाकर धरना पर बैठ गए और कहा कि महिला की मौत के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है। प्रेमा कश्यप की मौत सामान्य मौत नहीं है यह हत्या है इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।
धरना पर बैठ गये कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव
म्याऊं ब्लॉक के गूरा बरैला गांव में रविवार दोपहर खेत में काम करने गई प्रेमा कश्यप को सांड ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया और कई घंटे उनके ऊपर बैठा रहा। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव गूरा बरैला गांव पहुंचे और उच्च अधिकारियों को बुलाने और न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरना तीन घंटे तक चला। इसके बाद एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह और सीओ दातागंज केके तिवारी मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों से वार्ता की। उसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हत्या का मुकदमा, एक करोड़ मुआवजा की मांग
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने धरने के माध्यम से पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने, आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने ,ग्रामीणों की जीवन सुरक्षा की गारंटी और प्रेमा कश्यप की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
सालभर में दर्जनों ग्रामीणों की मौत
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जनपद में पिछले एक साल में दर्जनों ग्रामीणों की मौतें आवारा पशुओं के हमले में हो चुकी हैं लेकिन प्रदेश की योगी सरकार और जिले का प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। सरकार लोगों की जीवन सुरक्षा करने में विफल साबित हुई है। आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं और फर्जी गौशालाएं कागजों में चलाई जा रही हैं।
अभियान चलाकर पकड़ेंगे गोवंश
ग्रामीणों की मांग के बाद पुलिस और प्रशासन के साथ सीवीओ डॉ. समदर्शी सरोज ने आश्वासन दिया कि कल तो गणतंत्र दिवस का अवकाश है। मंगलवार से अभियान इलाके में चलाया जायेगा। आसपास की गोशालाओं में गोवंश को रखा जायेगा। अभियान मंगलवार को गूरा बरैला सहित आसपास इलाके में चलेगा। इसके लिए दो टीमें गठित कर ली हैं और सांड सहित गोवंश पकड़े जायेंगे। जिसमें डाक्टरों पंचायत के सदस्य एवं ग्रामीणों का सहयोग रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि 100 अधिक गोवंश हैं जिनको पकड़ा जायेगा।
हमला करने वाला सांड़ पकड़ा
गांव गूरा बरैला गांव में सांड़ महिला प्रेमा देवी पर हमला किया और दो घंटे तक सीने पर बैठा रहा। जिसके बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन पहुंचा और पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने जैसे-तैसे ग्रामीणों के सहयोग से सांड को पकड़ा और फिर बेहोश किया। बेहोश करने के बाद सांड का बधियाकरण किया है। बधियाकरण के बाद सांड़ को गूरा बरैला की गोशाला में दो मोटी रस्सियों से बांध कर रखा है।
मुआवजा में मिलेंगे पांच लाख
गूरा बरैला में महिला प्रेमा देवी की मौत हो गई है। महिला की मौत सांड के हमला से हुई है। हमला की मौत एक आपदा की श्रेणी में आती है। सीवीओ डॉ. समदर्शी सरोज ने बताया कि महिला के परिवार को आर्थिक सहायता तहसील प्रशासन से मिलेगा। तहसील प्रशासन आपदा व्यवस्था के तहत पांच लाख तक की सहायता की व्यवस्था है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर पांच लाख का लाभ मिलेगा।
रातोंरात कराया महिला का पोस्टमार्टम
दातागंज के गूरा बरैला में महिला प्रेमा की मौत सांड़ के हमला से हुई है। महिला की मौत दर्दनाक है। इसको लेकर अफसर मौके पर पहुंचे और पूरा घटनाक्रम की जानकारी डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को दी। एडीएम प्रशासन अरूण कुमार ने परिवार की मांग बताई तो महिला के शव का पोस्टमार्टम को डीएम-एसएसपी ने रात्रि में करने का आदेश दिया। इसके बाद रातोंरात ही पोस्टमार्टम कराया है।
अधिकारी की सुनिए::::
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज का कहना है कि गांव के पास जंगल है वहां सांड़ ने हमला किया था दूसरे जनपद से जानवर छोड़कर जाते हैं। प्रशासन ने तय किया है ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा। बाकी हमला करने वाले सांड़ को पकड़ लिया है। मंगलवार से अभियान चलाकर आसपास इलाके के जानवरों को पकड़कर गोशाला भेजा जायेगा।

Discussion about this post