• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

एसआईआर अभियान : बदायूं में पुरूषों से ज्यादा महिलाएं हुई मतदाता सूची से बाहर

Naya Badaun by Naya Badaun
April 11, 2026
एसआईआर अभियान : बदायूं में पुरूषों से ज्यादा महिलाएं हुई मतदाता सूची से बाहर
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
मिशन 2027 को अभी दस महीने से अधिक हैं लेकिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जिला निर्वाचन विभाग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 पूर्ण कर लिया है। एक-एक कर तीन बार अभियान आगे बढ़ा और एसआईआर अभियान की अब फाइन सूची जारी कर दी गई है। फाइनल सूची जारी हुई तो राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि जनपद की समाज की आधी आबादी भी सोचने को मजबूर हो गई। क्योंकि इस अभियान में सबसे ज्यादा वोट कटे हैं या सूची से बाहर हुए हैं तो वह महिलाओं के हुए हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि या तो महिलाओं ने एसआईआर का फार्म भरा नहीं या फिर एसआईआर फार्म मिला नहीं या जारूकता की कमी रही। इसीलिए इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम बाहर हुए हैं।

216311 लाख महिलाएं मतदाता सूची से बाहर
10 अप्रैल को जिला निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक पार्टियों के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन किया। जिसमें से जनपद की सभी छह विधानसभा से तीन लाख 90 हजार 80 वोट कम हुए हैं। जिसमें एक लाख 73 हजार 742 वोटर कम हुए हैं तो वहीं दो लाख 16 हजार 311 महिला वोटर कम हुए हैं। इसके अलावा 27 थर्डजेंडर कम हुए हैं। इससे साफ हुआ है कि पुरुषों से ज्यादा जनपद में महिलाओं को वोट हटाये गये हैं या काटे गए हैं। आखिर महिलाओं को वोट ज्यादा क्यों हटाए गए यह सवाल सभी के दिमांग में घूम रहा है। इसमें राजनीतिक एवं समाज के तमाम लोगों की मानें तो महिलाओं के वोट इसलिए कम हुए हैं। कि महिलाओं की मायका से डिटेल नहीं मिल पाई और एसआईआर फार्म नहीं भर सकी हैं। इसमें सबसे बड़ी संख्या उन महिलाओं की भी है जो बंगाल, बिहार, उड़ीसा, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से प्रेम प्रसंग आदि कारणों से शादी कर लाये हैं, जिनकी डिटेल मायका से नहीं मिल सकी है। क्योंकि एसआईआर अभियान के दौरान ऐसी महिलाओं को फार्म भरने में दिक्कत हो रही थी और महिलाओं को मायका से मतदाता सूची का नंबर नहीं मिल पा रहा था। फिलहाल जनपद में पहली बार किसी अभियान में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं।

किस विधानसभा में कितने महिलाओं के वोट हटाए::::

(बिसौली विधानसभा)
बिसौली में 39998 महिलाओं के वोट कटे
112 बिसौली विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 429806 कुल वोटर थे, जिसमें 228682 पुरुष तथा 201088 महिला एवं 36 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 358412 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल पुरुष 197298 एवं महिला 161090 और थर्ड जेंडर 24 हैं। कुल 71394 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 31384 पुरुष एवं 39998 महिला वोटर तथा 12 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(सहसवान विधानसभा)
सहसवान में भी महिलाओं के ज्यादा नाम हटे
113 सहसवान विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 422983 कुल वोटर थे, जिसमें 227233 पुरुष तथा 195734 महिला एवं 16 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 363878 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल पुरुष 201027 एवं महिला 162838 और थर्ड जेंडर 13 हैं। कुल 59105 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 26206 पुरुष एवं 32896 महिला वोटर तथा 03 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(बिल्सी विधानसभा)
बिल्सी में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं सूची से बाहर
114 बिल्सी विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 355907 कुल वोटर थे, जिसमें 192174 पुरुष तथा 163725 महिला एवं 8 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 300094 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 165629 पुरुष एवं 134459 महिला और थर्ड 06 जेंडर हैं। कुल वोटर 55813 कम हुए हैं। जिसमें कुल 26545 पुरुष एवं 29266 महिला वोटर तथा 02 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(बदायूं विधानसभा)
बदायूं विधानसभा से 36065 महिलाओं के वोट हटे
115 बदायूं विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 381520 कुल वोटर थे, जिसमें 203620 पुरुष तथा 178195 महिला एवं 05 थर्डजेंडर वोटर थे। अब अप्रैल 2026 को कुल 312702 वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 170568 पुरुष एवं 142130 महिला और 04 थर्ड जेंडर हैं। कुल 68818 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 33052 पुरुष एवं 36065 महिला वोटर तथा 01 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

(शेखूपुर विधानसभा)
शेखूपुर में थर्ड जेंडर बढ़े और महिला वोट घटे
116 शेखूपुर विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 409193 कुल वोटर थे, जिसमें 219476 पुरुष तथा 189715 महिला एवं 02 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 350557 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 194203 पुरुष एवं 156348 महिला और 06 थर्ड जेंडर हैं। कुल 58636 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 25273 पुरुष एवं 33367 महिला वोटर तथा 04 थर्ड जेंडर बढ़ हुए हैं।

(दातागंज विधानसभा)
दातागंज से 44719 महिलाएं कम हुईं
117 दातागंज विधानसभा में 27 अक्टूबर 2025 को कुल 418699 कुल वोटर थे, जिसमें 226526 पुरुष तथा 192147 महिला एवं 26 थर्डजेंडर वोटर थे। अब 10 अप्रैल 2026 को 342685 कुल वोटर हो गए हैं। जिसमें कुल 195244 पुरुष एवं 147428 महिला और 13 थर्ड जेंडर हैं। कुल 76014 वोटर कम हुए हैं। जिसमें कुल 31282 पुरुष एवं 44719 महिला वोटर तथा 13 थर्ड जेंडर कम हुए हैं।

Previous Post

बदायूं में दर्दनाक हादसा : कार में जिंदा जले दंपति, महिला की मौत पति गम्भीर घायल

Next Post

स्वास्थ्य विभाग की स्टैमी सुविधा ने बदायूं के 15 ह्दयरोगियों की बचाई जान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version