नया बदायूं

बदायूं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का विवाह और निकाह संपन्न

बदायूं, संवाददाता।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बदायूं शहर में आरापुर रोड स्थित पूनम लॉन के पास सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले भर से आए 256 जोड़ों का विवाह और निकाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बदायूं, बिसौली, वजीरगंज, इस्लामनगर, सहसवान और जगत सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता मिलती है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए जोड़ों ने वैवाहिक रस्में पूरी कीं। सामूहिक रूप से आयोजित विवाह और निकाह के माध्यम से अनेक परिवारों की खुशियां एक साथ साझा हुईं।

Exit mobile version