नया बदायूं। राज्य ब्यूरो
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में भाग लेने के लिए बदायूं जनपद से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर और डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन 31 अक्टूबर की रात आठ बजे एक बस और पांच छोटी गाड़ियों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
रविवार सुबह करीब पांच बजे सभी कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के 17, न्यायमूर्ति मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे। यहां चाय-नाश्ते के बाद सुबह करीब नौ बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पूरी रात यात्रा कर रैली में पहुंचने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने ग्राम खिरिया बाकरपुर के पूर्व प्रधान पुत्तू सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जो दिव्यांग होने के बावजूद रैली में शामिल होने पहुंचे।
इसके बाद बदायूं के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए जुलूस के रूप में रामलीला मैदान पहुंचकर रैली में भाग लिया और कार्यक्रम के समापन तक मौजूद रहे। शाम करीब छह बजे कांग्रेसजन बदायूं के लिए रवाना हुए।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति, इगलास हुसैन, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा और जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव ने रैली में शामिल होने वाले सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।
दिल्ली जाने वालों में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रियासत खान, उझानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, उझानी के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर, छोटेलाल जाटव, पूर्व जिला पदाधिकारी मुजाहिद रजा, इकराम अली, सुभाष यादव एडवोकेट, अच्छन, राजाराम जाटव, तेजेंद्र कश्यप, नंदलाल कश्यप और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव योगेंद्र कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
