नया बदायूं

प्रख्यात शायर बशीर बद्र को विनम्र श्रद्धांजलि : लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में….

नया बदायूं, संवाददाता।
देश और दुनिया में प्रख्यात शायर और कविताओं के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पदम श्री बसीर भद्र इस दुनिया से अलविदा कह गए और उनका निधन हो गया। बदायूं जनपद के कवि और साहित्यकारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनको याद किया।

आज से करीब 25 वर्ष पहले बदायूं में वर्ष 2005 में बदायूं महोत्सव के दौरान कार्यक्रम में अपनी कविताओं को सुनाने आए शायर बशीर बद्र की यादें आज भी ताजा है। बशीर बद्र आज इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनकी कविताओं के माध्यम से आज भी लोग उन्हें याद कर रहे हैं।
बदायूं क्लब के सचिव कवि डॉक्टर अक्षत अशेष कहते हैं कि देर तक लोगों की तालियां गूंजती रहीं थी उस 2005 के बदायूं महोत्सव मे जब वशीर बद्र के इन जैसे अनगिनत शेर पर बदायूं के लोगों की आह और वाह निकली थी और मेरी आखों में न जाने कितने जलते हुए घरों के मंज़र तैरते रहे, जब मुशायरा ख़त्म हुआ तो दोस्तों के साथ हम लोग शायरों से मिलने लगे। डॉ अक्षत अशेष बोले पापा डॉ उर्मिलेश के निमंत्रण पर आये बशीर बद्र साहब से मिलते हुए उनका ऑटोग्राफ लेने की ख़्वाहिश हुई। उन्होंने बड़ी मुहब्बतों से मेरी डायरी के पन्नों पर दस्तख़त करके हुए वही शेर लिख दिया और कहा था भतीजे तुम शायरी को दिल से सुनते हो, ये शौक़ बरक़रार रखना। इस साल उन्हें बदायूं महोत्सव के मंच पर फानी – शकील अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उस साल उन्होंने कवि सम्मेलन ओर मुशायरा दोनों मे पड़ा था। उसके बाद दुबारा वो मौका नहीं मिल सका क्यों की बशीर साहब काफी लम्बे समय से लगभग कोमा में जा चुके थे, बड़ी मुश्किलों से लोगों को पहचान पाते थे, एक लम्बे अरसे तक उसी हालत में रहने के बाद आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें जब पद्मश्री एवार्ड मिला था तो लगा था कि जैसे पद्मश्री को वो मिल गये हों, उर्दू दुनिया में इस अहद का सबसे बड़ा शायर आज दुनिया से कूच कर गया।
बशीर साहब, आपको अलविदा कह रहा हूं और ज़ह्न में आपके ही अशआर चल रहे हैं….

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो
ना जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाये।
मैं ख़ुद ही एहतियातन उस तरफ़ से कम गुज़रता हूं
कोई मासूम क्यूँ मेरे लिये बदनाम हो जाये।
बदायूं और बदायूं के अदब पसंद लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे उनके सदाबहार शायरी उनकी याद हमेशा लोगों के दिलों दिमाग़ पर ताज़ा रहेगी।

Exit mobile version