नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जिला अस्पताल से एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। जिसमें ठेका संविदा के कर्मचारियों ने मृतक महिला के शव कुंडल चोरी कर लिए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने इसकी शिकायत की और हंगामा किया। घटना का खुलासा होने पर जिला अस्पताल के अधिकारियों में तत्काल संज्ञान लिया और ठेका संविदा कर्मचारियों को हटा दिया है।
बदायूं जिला पुलिस अस्पताल की इमरजेंसी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। बुधवार की शाम को गंभीर हालत में दातागंज सीएचसी से रेफर होकर आई मोहल्ला पर निवासी महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जिसके बाद महिला का शव मोर्चरी में रखने के लिए डॉक्टर ने निर्देश दिए। स्ट्रेचर पर कर्मचारी शव मोर्चरी के लिए लेजा है रहा था इसी दौरान इमरजेंसी में ही उसने चुपके से महिला के कान से कुंडल निकाल लिए और इसके बाद कुछ देर बाद परिजनों ने महिला के कुंडल चोरी करने का आरोप लगा दिया और हंगामा किया। इसके बाद अधिकारी और डॉक्टरों ने सीसीटीवी फुटेज को चेक कराया। इधर सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इसके बाद प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जीके गुप्ता ने ठेका संविदा कर्मचारी वीरू को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और उसकी सेवा समाप्त कर दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार वार्ष्णेय की ओर से कार्यदाई संस्था को पत्र जारी कर दिया है और सेवा समाप्ति की संस्कृति की गई है।
अधिकारी की सुनिए::::::
बदायूं जिला पुलिस अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जीके गुप्ता ने बताया महिला के परिजनों ने शिकायत की थी इसके बाद सीसीटीवी चेक कराए गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना सही पाए जाने पर कर्मचारी से पूछताछ की गई और उसके बाद उसको ठेका संविदा से हटा दिया गया है करवाई संस्था को बर्खास्तगी के लिए लिख दिया गया है।
