• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भूडा भदरौल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सीएचओ व स्टाफ नर्स गैरहाजिर, आरोग्य मंदिर पर लटका मिला ताला

Naya Badaun by Naya Badaun
August 2, 2026
भूडा भदरौल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सीएचओ व स्टाफ नर्स गैरहाजिर, आरोग्य मंदिर पर लटका मिला ताला
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

जिले के कादरचौक क्षेत्र के ग्राम भूडा भदरौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हाल निरीक्षण के दौरान चिंताजनक पाया गया। औचक निरीक्षण में जहां आरोग्य मंदिर बंद मिला, वहीं तैनात सीएचओ और स्टाफ नर्स भी ड्यूटी से नदारद पाए गए, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कादरचौक एमओआईसी डॉ. फुरखान ने बीसीपीएम संजीव भारद्वाज के साथ भूडाभदरौल पहुंचकर पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरोग्य मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला, जबकि वहां तैनात सीएचओ आरती मौके पर अनुपस्थित थीं। इसके अलावा स्टाफ नर्स ज्योति भी अपनी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिलीं।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप
निरीक्षण के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर आरोग्य मंदिर बंद ही रहता है, जिससे उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी दूर-दराज के स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

जबाव किया तलब
एमओआईसी डॉ. फुरखान ने निरीक्षण में पाई गई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएचओ आरती और स्टाफ नर्स ज्योति से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

होगी कार्रवाई
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जाए और आमजन को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सवाल हुए खड़े
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Previous Post

गौशाला में जहरीली रोटी खिलाकर गाय की मौत का आरोप, आरोपी को छोड़ने पर प्रधानों में आक्रोश

Next Post

हाईवे किनारे कचरे का ढेर, नगर पंचायत की लापरवाही से कांवड़ियों की आस्था पर संकट

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version