नया बदायूं

स्वास्थ्य विभाग की स्टैमी सुविधा ने बदायूं के 15 ह्दयरोगियों की बचाई जान

नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सा व्यवस्था के बीच जनपद में ह्दयरोग विशेषज्ञ नहीं हैं इसीलिए ह्दयरोगियों को अलीगढ़-बरेली और सैफई सहित हायर सेंटर रेफर किये जाते हैं। मरीज हेयर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ रहे थे। इस गंभीर व्यवस्था के बीच शासन ऐसे जनपद जहां ह्दयरोग विशेषज्ञ नहीं हैं वहां स्टैमी सुविधा लेकर आया। जिसको अलीगढ़ मेडिकल कालेज के ग्रुप एवं विशेषज्ञों से जोड़ा गया। जिसका परिणाम है की सुविधा संचालित होने से और पूरी सर्दी की सीजन में बड़ी संख्या में मरीजों को उपचार ही नहीं मिला बल्कि जान बचाई गई।

जनपद भर के सात केंद्रों में जिला अस्पताल पर 15 मरीजों को इलाज

जनपद बदायूं में स्टैमी की सुविधा अक्टूबर 2025 महीने से संचालित की गई। सरकार ने स्टैमी की सुविधा बनाई और जनपद में जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज सहित सात केंद्रों को बनाया है जहां स्टैमी की सुविधा संचालित है। स्टैमी उपचार व्यवस्था के लिए इंजेक्शन हैं। इस सुविधा को दो नोडल अधिकारी बनाये हैं एक डिप्टी सीएमओ डॉ. निरंजन गंगरवार, दूसरे डिप्टी सीएमओ डॉ. राजवीर गंगवार हैं। दोनों डिप्टी सीएमओ और बाकी केंद्रों के चिकित्सा अधीक्षक व डॉक्टर अलीगढ़ मेडिकल कालेज से ट्रेनिंग लेकर आये। इसके बाद अलीगढ़ के विशेषज्ञों के ग्रुप से जोड़ा गया।

345 मरीजों के हुए ईसीजी
मार्च महीने तक जिले भर से इस सुविधा के बीच 345 मरीज पहुंचे। जिनके ईसीजी किये गये। इसमें 15 ऐसे निकले जो स्टैमनी के थे, बाकी मरीज गैस दर्द, सर्दी दर्द एवं अन्य प्रकार के थे। ह्दयरोग विभाग के 15 केस निकले। जिनको उपचार दिया गया। जिसमें सात मरीज तो उपचार लेकर यहीं ठीक हो गए, वहीं आठ मरीजों को स्टैमी देकर अलीगढ़ रेफर किया गया और वहां उपचार मिला है। जिसके बाद मरीजों की जान बची है।

मेडिकल कालेज व सीएचसी बने रेफर सेंटर
स्टैमी सुविधा के लिए जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी-पीएचसी व मेडिकल कालेज सहित सात केंद्रों को शामिल किया गया है। इसमें बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज व सीएचसी सहसवान, बिल्सी, बिसौली, उझानी, दातागंज शामिल हैं। देहात के केंद्रों एवं मेडिकल कालेज में स्टैमी सुविधा का एक भी मरीज न तो भर्ती हुआ न हीं उपचार हुआ।

यह हैं इंजेक्शन स्टाक
जिला अस्पताल के अलावा सभी केंद्रों पर इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें जिला पुरुष अस्पताल में स्टाक में आठ इंजेक्शन, दातागंज में सात, बिल्सी, बिसौली में दो-दो, उझानी में तीन, मेडिकल कालेज में एक इंजेक्शन है।

सीएमओ की सुनिए::::
सीएमओ डॉ. मोहन झा का कहना है कि शासन की स्टैमी सुविधा का जनपदवासियों को अच्छा लाभ मिला है। स्टैमी सुविधी संचालित है ह्दयरोग के गंभीर मरीजों को उपचार मिला और जान बचाई गई यह एक बड़ी सुविधा साबित हुई है। जनपद में ह्दयरोग विशेषज्ञ कोई नहीं है इसीलिए स्टैमी सुविधा संचालित की गई है।

Exit mobile version