बदायूं, संवाददाता।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वजीरगंज ब्लॉक के ग्राम सोई में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर की ओर से चिकित्सा अधीक्षक विपिन वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर में कुल 36 मरीजों की जांच की गई। इनमें 11 मरीज बुखार से पीड़ित मिले।
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान संजय यादव, संजीव यादव, लैब टेक्नीशियन नितिन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
