नया बदायूं

बिसौली में दंदरौआ धाम सरकार का भव्य स्वागत, विधायक आवास पर उमड़े श्रद्धालु

बिसौली, संवाददाता।

स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर श्री दंदरौआ धाम सरकार (मध्य प्रदेश) के आगमन पर श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। महाराज जी के आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु विधायक आवास पहुंचे और फूल-मालाएं अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आध्यात्मिक माहौल के बीच आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने श्री दंदरौआ धाम सरकार का माल्यार्पण कर वंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला मंत्री नीटू पाल और जिला कार्यकारिणी सदस्य संवीर पाल ने महाराज जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इसके अलावा बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश भारद्वाज, राजेश भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार सचिन जौहरी, नवदीप माहेश्वरी, शिवानी माहेश्वरी, सोनू मिश्रा और पुनीत शाक्य सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने श्री दंदरौआ धाम सरकार का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

Exit mobile version