बिसौली (बदायूं), संवाददाता।
बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ‘राजू भैया’ के आवास पर परम पूज्य कर्मयोगी राजऋषि संत बच्चा बाबा महाराज के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक आशुतोष मौर्य, उनकी पत्नी एवं पूर्व नगर पालिका परिषद बिल्सी की चेयरमैन सुषमा मौर्य तथा बड़ी बहन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने महाराज का विधि-विधान से स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने संत बच्चा बाबा महाराज के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज के आगमन से विधायक आवास का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में घनश्याम माहेश्वरी, प्रभाकर शर्मा ‘लिट्टे’, आलोक शर्मा, प्रदीप सागर, पिंकी सागर, निम्मी शर्मा, डिम्पी शर्मा, संत कुमार सिंह, मुनीश यादव, मुनीश वार्ष्णेय और पुनीत शाक्य सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
