नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद में प्रथम बार ऑल इण्डिया ज्वेलर्स एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा दिल्ली से एवं राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष यूपी लोकेश कुमार अग्रवाल लखनऊ से एवं अंजू अग्रवाल राष्ट्रीय संरक्षक महिला एवं प्रदेश महामंत्री जया वर्मा का बदायूं शहर के नवादा पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद शहर के सर्राफा मार्केट में हरि प्रिया ज्वेलर्स पर पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

शहर के टिकटगंज चौराहा, खोया मण्डी, शास्त्री चौक, मालवीयगंज बाजार, खैराती चौक, घण्टाघर, मढ़ई चौक, हलवाई बाजार, पुराना सर्राफा बाजार, खण्डसारी चौराहा, सुभाष चौक, आर्य समाज चौक पर सैकड़ों की तादाद में ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार भाईयों ने पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण करके और बुके और गुलदस्ते देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इनके साथ जिलाध्यक्ष ऑल इण्डिया ज्वेलर्स एसोसिएशन बदायूं एवं रामदास वर्मा स्वर्णकार समाज अध्यक्ष साथ चल रहे थे, यह सभी अतिथियों को रोड शॉ खुली गाड़ियों द्वारा किया गया। इनके साथ दर्जनों व्यापारी ज्वेलर्स साथ चल रहे थे। कार्यक्रम में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता रहे। यहां हुई बैठक में ज्वेलर्स और स्वर्णकारों ने अपनी-अपनी समस्यायें व सुझाव प्रस्तुत किये। वहीं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा के लिये सौंपा। साथ ही एसपी ग्रामीण को ज्ञापन दिया।
सर्राफा व्यापारियों ने किया सम्मानित
शहर के रस्तोगी धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय संरक्षक लोकेश कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय संरक्षक महिला अंजू अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा का सम्मान समारोह में बुके देकर माल्यार्पण करके बेज लगाकर पगड़ी पहनाकर व पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में जितेंद्र महाजन जिलाध्यक्ष ऑल इण्डिया ज्वेलर्स एसोसिएशन एवं रामदास वर्मा अध्यक्ष स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, रोशन लाल वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अवधेश वर्मा, जागेंद्र वर्मा, इंदे्रश वर्मा, अरूण वर्मा, महेन्द्र पाल वर्मा, कपिल रस्तोगी, अनिल नारंग, शुभम रस्तोगी, सोनी रस्तोगी, विनीत रस्तोगी, दीपक गुप्ता, अरविंद वर्मा उसहैत, संजय रस्तोगी, सुमित वर्मा, अजय गुप्ता, संजय बाबू रस्तोगी, अनिल वर्मा, आदित्य वर्मा, अमित वर्मा, नितिन वर्मा, आशीष वर्मा, मनोज वर्मा, राजीव वर्मा, संदीप वर्मा श्यामलाल, सुमित गुप्ता, भगवान स्वरूप गुप्ता, मनोज गुप्ता, अतुल रस्तोगी, दीपांशु रस्तोगी, विजय गुप्ता, नितिन रस्तोगी, संदीप वर्मा, रंजीत वर्मा, सचिन रस्तोगी, सोहित रस्तोगी, सूर्य प्रकाश वर्मा, सुशांत रस्तोगी चिंटू, अनुपम गुप्ता जिम्मी ने स्वागत किया।
अंजली महाजन बनीं जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अंजली महाजन को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में जनपद से सैकड़ों महिलायें एवं पुरूष ज्वेलर्स उपस्थित रहे। उपस्थित महिलाओं में अंजली महाजन के साथ सोनी गुप्ता, दीप्ति रस्तोगी, रूचि रस्तोगी, सुनंदा वैश्य, शिप्रा रस्तोगी, छाया रस्तोगी, अंजली गुप्ता, नंदनी गुप्ता, काजल द्वुबे, रुचि गुप्ता, शिवानी गुप्ता, नेहा गुप्ता, प्रियांका रस्तओगी, अस्मिता रस्तोगी, मांसी गुलाटी, अमनप्रीत,रुबी, श्वेता महेश्वरी, रागिनी गुप्ता, राधा गुप्ता, वर्षा वर्मा, शोभा गुप्ता, रीना वैश, रीना गुप्ता, मीनू वैश्य, रेखा रस्तोगी, रेनू रस्तोगी, रोजी रस्तोगी, गेत्रि गुप्ता, सुमन गुप्ता, वर्षा गुप्ता, मंजू लता, वर्मा, चिंकी गुप्ता, सुमन गुप्ता, सुनंदा वैश्य, शिपरा रस्तोगी, रेनू रस्तोगी, रेखा रस्तोगी, रोजी रस्तोगी, गेत्रि प्रियादर्शनी, शालू गुप्ता, वर्षा वर्मा, सोनी रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी सहित मौजूद रहीं।

Discussion about this post