नया बदायूं, संवाददाता।
भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के बिसौली विधानसभा में प्रथम प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, ब्लॉक प्रमुखों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। कई स्थानों पर पुष्पमालाओं, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत बिसौली विधानसभा की सीमा पर आंवला-बिसौली मार्ग पर हुई, जहां बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद ग्राम पैपल में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के आवास पर स्वागत हुआ। ग्राम बगरैन में भाजपा नेता कुंवर प्रताप सिंह (शिवम सिंह) के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर में बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
बिसौली नगर में भी जोरदार स्वागत
बिसौली नगर के तिरंगा चौक पर नगर मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। बुद्ध बाजार स्थित भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूरनलाल लोधी ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। इसके बाद मोहल्ला कटरा में ज्योति आर्य एवं गौरव आर्य के आवास तथा मंडल उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल के आवास पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूरनलाल लोधी ने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसके सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही चुनावी विजय की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ पर नियमित संपर्क, जनसंवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करें तथा नए लोगों को पार्टी से जोड़ें।
जन-जन तक पहुंचाई योजनाएं
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही पार्टी के अभियानों को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, विजय शर्मा, गुड्डू देवी, वैभव मिश्रा, सरिता वार्ष्णेय, अनुपम पाठक, आशीष गर्ग, संगीता रस्तोगी, सविता शर्मा, शिवम शंखधार, रामवीर सिंह, शिवकुमार पराशरी, पंकज सिंह, राघव सिंह, रीना राघव, दीपेश वार्ष्णेय, राजेश भारद्वाज, वैभव शर्मा, राहुल सिंह, अनिता शर्मा, उषा शर्मा, कृष्णा गुप्ता, नवनीत शर्मा, अनुभव उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
