नया बदायूं, संवाददाता।
यूपी के बदायूं में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तर प्रदेश संजय सिंह गंगवार ने किया।

देशभक्ति नारों से गूंजा बदायूं
गुरुवार को तिरंगा रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट, दिनेश चौक, लाबेला चौक और रोडवेज बस स्टैंड होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा।
बदायूं रैली में शामिल हुए जनप्रतिनिधि-अधिकारी
बदायूं शहर में रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता , दातागंज विधायक राजीव सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, सीडीओ गामिनी सिंगला, एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
स्कूलों के बच्चे हुए शामिल
रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल विद्यार्थियों और नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Discussion about this post