नया बदायूं लखनऊ ब्यूरों : उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के गरिमामयी अवसर पर राजधानी में आयोजित विशेष समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रदेश की सांस्कृतिक और जायके वाली विरासत को नई पहचान दी। उन्होंने प्रदेश सरकार की अभिनव पहल ‘एक जनपद-एक व्यंजन (One District One Product – Cuisine) प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया।
उत्तर प्रदेश की स्वाद विरासत को मिलेगा वैश्विक मंच
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के विशिष्ट पारंपरिक व्यंजनों को प्रमोट करना है। अमित शाह ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण करते हुए स्थानीय स्वादों की सराहना की और इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था व पर्यटन को मजबूती देने वाला कदम बताया।
सशक्त यूपी से सशक्त भारत का संकल्प
केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का इंजन बन रहा है। एक जनपद-एक उत्पाद की सफलता के बाद अब ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के माध्यम से स्थानीय कारीगरों और रसोइयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
जब उत्तर प्रदेश सशक्त होगा, तभी भारत सशक्त होगा। यह प्रदर्शनी हमारी जड़ों और हमारी संस्कृति के प्रति हमारे गौरव का प्रतीक है। यह आयोजन न केवल प्रदेश के स्थापना दिवस का जश्न था, बल्कि सशक्त यूपी सशक्त भारत के संकल्प को दोहराने का एक प्रभावी मंच भी बना। प्रदर्शनी में राज्य के कोने-कोने से आए व्यंजनों ने आगंतुकों का मन मोह लिया, जो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की एक नई झलक पेश करता है।
