नया बदायूं, संवाददाता।
तहसील दातागंज के ब्लॉक उसावां क्षेत्र के गांव सरेली में शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे बजे उस समय हंगामा हो गया, जब बच्चे एवं अध्यापक विद्यालय पहुंचे ही थे। जूनियर विद्यालय के अध्यापक प्रेम कुमार पर विद्यालय की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छेड़छाड़ के आरोप की खबर पर विरोध शुरू हो गया।
छेड़छाड़ की खबर मिलते ही छात्राओं के परिजनों को मिलते ही विद्यालय में ग्रामीण काफी संख्या में एकत्र हो गए और बाहर खड़े होकर हंगामा करने लगे। वहीं 112 नंबर पर फोन करके, घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी। जनपद मथुरा के तहसील मांट के गांव हसनपुर जरेलिया निवासी प्रेमवीर सिंह सहायक अध्यापक के पद पर सरेली जूनियर विद्यालय में तैनात हैं। विद्यालय में 144 छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें 71 छात्राएं हैं। वहीं शनिवार सुबह विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा ने अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने सहायक प्रेम कुमार को थाना उसहैत ले गई। छात्र के पिता के प्रार्थना पत्र के अनुसार प्रेम कुमार सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार से बात की, तो उन्होंने बताया छात्र के पिता के प्रार्थना पत्र पर, अध्यापक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
