नया, बदायूं संवाददाता।
विधानसभा 2027 अब ज्यादा दूर नहीं है। मिशन 2027 के मोड़ में राजनीतिक पार्टियां आ चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की ओर से पीडीए प्रचार चल रहा है। पूर्वमंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने भी पीडीए का प्रचार शुरू कर दिया है। पूर्वमंत्री आबिद रजा शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव प्रचार कर रहे हैं। एक बार फिर पीडीए प्रचार करने गए पूर्वमंत्री आबिद रजा से जनता ने विधानसभा चुनाव शेखूपुर विधानसभा से लड़ने की मांग की है।
बदायूं की शेखूपुर विधानसभा में गुरुवार को पीडीए प्रचार सपा का जारी रहा। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने ग्राम कदरचौक, नूरपुर, चैतू नगला और पीरबट्टू में पीडीए का प्रचार किया। सभी ग्रामवासियों ने पूर्वमंत्री आबिद रजा का भव्य स्वागत किया। हार व फूलों की बारिश की तथा आबिद रजा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की मांग की। आबिद रजा ने कहा कि ऊपर वाला इज्जत और इज्जत की जगह दोनों खुद ही तय करता हैं। आबिद रजा ने कहा कि 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री हर हालत में बनाना है, इसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत करनी चाहिए। कहा कि सभी को जागरूकता का परियच देना है। पीडीए का प्रचार करना है और वोट देकर सपा की सरकार बनानी होगी।
