बदायूं संवाददाता।
185वें उर्स-ए-कादरी के अवसर पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह के मजार शरीफ पर चादरपोशी और गुलपोशी कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उन्होंने देश, प्रदेश और बदायूं में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति कायम रहने की कामना की।
इस अवसर पर आबिद रजा ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को सबसे पहले इंसान बनकर एक-दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए। सभी धर्मों के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहना चाहिए और पूरी दुनिया में इंसानियत, प्रेम व भाईचारे का पैगाम देना चाहिए।
उर्स के दौरान नगर पालिका की ओर से लगाए गए कैंप में पूर्व मंत्री आबिद रजा ने जायरीनों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस दौरान हजारों जायरीनों ने उनसे मुलाकात की। कई जायरीनों ने उनके साथ हाथ मिलाकर और सेल्फी लेकर खुशी जाहिर की। आबिद रजा ने भी सभी से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस मौके पर सभासद अनवर खां, सभासद अबरार, सोहिल सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव समर खां, मोहम्मद मियां, लालू, छोटू, बब्लू, पप्पन पीर जी, जफर अली, मोहम्मद तय्यब सहित सैकड़ों जायरीन मौजूद रहे।
