संवाददाता। नया बदायूं
बदायूं जनपद दिसंबर महीने का आज 13वां दिन है। सर्दी की सीजन तो डेढ़ महीने पहले शुरू हो चुकी है लेकिन सर्दी सीजन का पहला भीषण कोहरा हुआ है। जिससे जनपद में जन जीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है। भीषण सर्दी और कोहरा के बीच लोग ठंड से बेहाल हैं वहीं सड़कों से लेकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था चौपट है। हर कोई ठंड से कांप रहा है और वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। लिहाजा घरों में छिपे हुए हैं।
शनिवार की सुबह भीषण कोहरा रहा है। सुबह सात बजे का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहा है। सुबह-सुबह भीषण कोहरा और सर्दी से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। दिन निकला लोगों ने देखा खेतों से लेकर सड़कों और शहर तक कोहरा छाया हुआ है और सूर्यदेव नहीं निकले हैं। कोहरा और सर्दी के बीच ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल को गए हैं वहीं लोग जरूरू कार्यों को निकले तो कपड़ों में दुबके हुए दिखे हैं। वहीं कड़ाके की सर्दी के बीच लोग घरों में छिपे हैं केवल जरूरी कार्यों को ही निकल रहे हैं। वहीं अलाव के सहारा लिया है। गलन भरी सर्दी और कोहरा से लोग परेशान है। सड़कों से लेकर हाईवे तक यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। बड़े व लोडर वाहन हाईवे व सड़कों पर साइड में खड़े हुए हैं तो वहीं छोटे वाहन लाइटों को जलाकर धीरे-धीरे रेंग रहे हैं लेकिन वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं।
