नया बदायूं

बदायूं विधानसभा क्षेत्र में बनेगा पहला उत्सव मंडल, 1.4 करोड़ बजट मंजूर

नया बदायूं, संवाददाता।
प्रदेश सरकार ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और सौगात दी हैl क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते 1.4 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। 1.4 करोड़ रुपये की लागत से जिले में पहले उत्सव मंडल का निर्माण ग्राम पंचायत पुठी सराय में होगा l आसपास क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बारातघर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उत्सव मंडल के लिए धनराशि मिलने से क्षेत्र की जनता में भी काफी खुशी है l

पांच बीघा में बनेगा
बदायूं विधानसभा के गांव पुठी सराय में उत्सव मंडल बनाने को लेकर शासन के प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से पत्र जारी किया गया है l क्षेत्र के लिए उत्सव मंडल स्वीकृत होने के बाद क्षेत्रीय विधायक मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उत्सव मंडल लगभग 5 बीघा भूमि पर विकसित किया जाएगा, यह परिसर विशाल एवं बहुउद्देशीय होगा। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान, सभाएं एवं अन्य आयोजनों के लिए एक सुसज्जित एवं सुलभ स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

मूलतभूत सुविधाएं होंगी उपलब्ध
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित उत्सव मण्डल में एक विशाल एवं आधुनिक हॉल का निर्माण किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त आधुनिक किचन, साफ-सुथरे एवं पर्याप्त शौचालय, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, हरित परिसर एवं पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी विकसित की जाएगी। परिसर को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लैंडस्केपिंग एवं पौधरोपण भी कराया जाएगा, जिससे यह स्थान न केवल उपयोगी बल्कि आकर्षक का केंद्र भी रहेगा l विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उत्सव मण्डल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को दूर-दराज के स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी। साथ ही यह स्थल सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देगा।

क्षेत्र की जनता में खुशी
सदर विधायक ने कहा कि जनपद बदायूं में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और इसी क्रम में यह उत्सव मण्डल क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इधर, क्षेत्रवासियों में इस परियोजना को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने विधायक महेश चंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होग और आने वाले समय में पुठी सराय एक विकसित एवं सुविधायुक्त क्षेत्र के रूप में पहचान बनाएगा। यह उत्सव मण्डल निश्चित रूप से क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

विधायक की सुनिए:::
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का कहना है कि वह हमेशा ही क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे हैं उसी कड़ी में जिले का यह पहला उत्सव मंडल उनके क्षेत्र में बनेगा इसका हजारों लोगों को लाभ मिलेगा l विकास का पहिया लगातार तेजी से दौड़ता रहेगा l

क्या बोले ग्राम प्रधान…
ग्राम पंचायत पुठी सराय ग्राम प्रधान गुड्डी देवी का कहना है कि क्षेत्र में उत्सव मंडल स्वीकृत और उसके लिए 1.4 करोड़ की धनराशि अवमुक्त क्षेत्र के विकास के लिए बहुत बड़ी बात है इसके लिए क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता बधाई के पात्र हैं। जिनके प्रयास से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं l बहुत जल्द ही एक कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय विधायक को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version