• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्री संविदा संघ एएनएम का प्रांतीय प्रथम अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न

Naya Badaun by Naya Badaun
September 28, 2026
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्री संविदा संघ एएनएम का प्रांतीय प्रथम अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्री संविदा संघ एएनएम का प्रांतीय प्रथम अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला मंत्री सरोज कुमारी की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया कराई गई, जबकि कार्यक्रम का संचालन सोनी सिंह ने किया।

चुनाव के दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें प्रीति सिंह को जिलाध्यक्ष, प्रीति मिश्रा को जिला मंत्री, अर्चना ब्रिजेश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रश्मि शर्मा को कोषाध्यक्ष, सारिका सक्सेना को संगठन मंत्री, संध्या शर्मा को संयुक्त मंत्री एवं प्रचार मंत्री, बृजवाला को ऑडीटर तथा सोनी सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार और जिला मंत्री सरोज कुमारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने के साथ संविदा एएनएम एवं कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जुड़े विषयों को उचित मंच पर उठाने का संकल्प लिया।

कार्यकारिणी के गठन से संबंधित आवश्यक सूचना जिलाधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बरेली मंडल बरेली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी गई है।

Previous Post

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव की चेतावनी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version