नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से बड़ी खबर सामने आ रही है भाजपा का चोला ओढ़ कर रंगदारी करने वाले दो युवा फर्जी भाजपा नेता पुलिस ने दुष्कर्म के नाम पर फसाने की धमकी देने वाले और रंगदारी वसूलने वाले गिरफ्तार कर लिए गए हैं और जेल भेज दिया गया है। भाजपा में जनप्रतिनिधियों के साथ फोटो खींच कर जनता में दहशत फैलाने वाले एवं अधिकारियों के नाम पर धन वसूली करने वाले दोनों फर्जी नेताओ को जेल भेज दिया गया है।
जनपद बदायूं के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये लेने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 1.07 लाख रुपये बरामद किए हैं।
फर्जी भाजपा नेताओं पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार ग्राम कैली निवासी संतोष कुमार पाल की तहरीर पर 25 अगस्त को थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 309/26, धारा 308(6) बीएनएस के तहत भाजपा नेता अजय शर्मा, अंकुर उपाध्याय और भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तों ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर पीड़ित से 1.40 लाख रुपये लिए थे।
रंगदारी का वसूला गया धन बरामद
मामले में पुलिस ने भाजपा नेता अजय शर्मा निवासी बरातेगदार, थाना सिविल लाइंस के कब्जे से 50 हजार रुपये तथा भाजपा नेता अमन उर्फ मयंक शर्मा निवासी मोहल्ला चौबे, थाना कोतवाली के कब्जे से 57 हजार रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अमन मयंक शर्मा का आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अमन मयंक शर्मा के खिलाफ थाना कोतवाली बदायूं में मुकदमा अपराध संख्या 88/26, धारा 308(5), 351(2) बीएनएस दर्ज है। इसके अलावा थाना सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 309/26, धारा 308(6) बीएनएस भी उसके आपराधिक इतिहास में शामिल किया गया है।
अजय शर्मा का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अजय शर्मा के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 309/26, धारा 308(6) बीएनएस दर्ज है।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी थाना सिविल लाइंस पुलिस टीम ने की। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अपराध सुपेन्द्र मलिक मय टीम शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष की सुनिए
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है पंडित अजय शर्मा और अमन मयंक शर्मा का भाजपा में कोई दायित्व नहीं है किसी तरह का कोई पद नहीं है, भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। अगर वह अपने आप को भाजपा नेता बता रहे थे तो गलत है। अपराधियों का भाजपा से लेना-देना नहीं है अपराधियों की जगह जेल में है। अपराध किया है तो कार्रवाई होगी, पुलिस को ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर करते थे रंगदारी
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया है वह दोनों नेता अपने आप को भाजपा का नेता बताते थे जब कि भाजपा में कोई दायित्व नहीं है। इसके बाद भी दोनों नेता अमन मयंक शर्मा और अजय शर्मा भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होते थे कई सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होते थे और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ फोटो खींच कर जनता में अपना रुतबा दिखाकर रंगदारी जैसा अपराध कर रहे थे। दोनों अपराधियों के फोटो भाजपा नेताओं से लेकर विधायक और सांसदों तक यहां तक की भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तक खिंचवाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करते थे और वसूली का धंधा चल रहे थे।
