नया बदायूं

बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर धमाके के साथ हादसा, मां-बेटी की मौत से चीत्कार

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं जनपद में सोमवार-मंगलवार की रात को बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर धमाके के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रैक्टर की टक्कर के धमाके के बाद हड़कंप मच गया। सामने बरातघर में बज रहे डीजे का साउंड बंद कर दिया गया। मौजूद कर्मचारियों और पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया, लेकिन घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

बदायूं जनपद में बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर उघैती थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली में रात को ट्रैक्टर-ट्राली एवं कार में भीषण सड़क हादसा हो गया। भात के मंगल गीत गा रही महिलाएं ढोलक की थाप पर झूम रही थीं। तभी सामने से आ रही कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। एक-दूसरे को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसी बीच ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और एक दर्जन से अधिक लोग उसमें फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही सामने बरातघर में मौजूद कर्मचारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से प्रयास कर ट्रॉली को सीधा किया। इस दौरान मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि नौ लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया। सभी को रुदायन सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया और घायलों का इलाज शुरू कर दिया।

मां-बेटी की मौत से मातम में बदली खुशियां
गांव समदनगर में प्रेमवीर के घर बेटी प्रीति की बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। सभी इंतजाम पूरे हो चुके थे, सिर्फ भात लेकर आ रहे ननिहाल पक्ष का इंतजार था। इसी बीच रात करीब सोमवार की नौ बजे हादसे की खबर मिली, जिससे खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सैकड़ों की भीड़ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ी।

हादसा में यह हुए घायल
बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर शिवानी पुत्री रिंकू उम्र 14 वर्ष, माही पुत्री सोमवीर उम्र 10 वर्ष, ज्योति पुत्री सुरेश उम्र 15 वर्ष, सुनीता पत्नी जितेंद्र उम्र 40 वर्ष, उमानदेही पत्नी सोदान उम्र 32 वर्ष, खुशबू पत्नी शिवराज उम्र 26 वर्ष, जयदेवी पत्नी कृष्ण मुरारी उम्र 60 वर्ष, वीर पत्नी कन्हैयालाल उम्र 45 वर्ष, वर्षा पुत्री ब्रह्म प्रकाश उम्र 16 वर्ष घायल हो गईं।

Exit mobile version