नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभागी किया। उझानी स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में चिकित्सा सुविधा मजबूत हुई है, हर मरीज को बेहतर उपचार मिल रहा है। पिछली सरकारों में अस्पताल ही बीमारू मरीज की तरह रहते थे लेकिन भाजपा सरकार में बेहतर सुविधाएं और भरपूर दबाए उपलब्ध है। इसके अलावा मरीजों की जांच के संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
जून महीने के दूसरे रविवार को जनपद के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा हेल्थ वेलनेस केंद्र एवं जन आरोग्य मंदिर पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें मरीज को उपचार दिया गया इसके अलावा तमाम जांच की गई और बीमारियों से संबंधित जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉक्टर कर्मचारी जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। उझानी स्थित केंद्र पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा सलारपुर ब्लाक क्षेत्र में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बिल्सी क्षेत्र में विधायक हरीश शाक्य सहित जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अस्पतालों पर जाकर प्रतिभा किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर बदली है और जांच की सुविधा मजबूत हुई हैं। भाजपा सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की हो लगातार जनता की सेवा में लगी है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं जिनके माध्यम से पांच लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
सीएमओ ने केंद्रों पर जाकर देखीं व्यवस्थाएं
रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेला आयोजित कर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में सीएमओ डॉक्टर विकास शर्मा ने अपनी टीम के साथ उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कछला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बटला दौलत और शेखूपुर सहित केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाएं देखी और साफ सफाई की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉक्टर कर्मचारियों को कहा कि केन्द्रों पर चिकित्सा सुविधाएं बेहतर तरीके से मरीज को उपलब्ध कराई जाए जिससे किसी भी तरह की दिक्कत ना हो केन्द्रों पर समय से ड्यूटी की जाए।
