कादरचौक, संवाददाता।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चौड़ेरा में गुरुवार को पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य की उपस्थिति में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 19 सितंबर को विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अंजुम खान एआरपी (अंग्रेजी), जमीर अहमद नोडल संकुल प्रभारी, नाहिद फरहान अंसारी, प्रवीण कुमार, विनीत कुमार सोलंकी, शाहनवाज खान, हरवीर सिंह, रोजी, मशकूर अहमद खान, संजय सिंह, हृदेश माथुर, सत्येंद्र सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
