नया बदायूं

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष पर जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम : राजीव

नया बदायूं, संवाददाता।

भाजपा कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति में  जिला अभियान बैठक में 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले स्मृति पक्ष अभियान एवं डिजिटल लर्निंग ऐप विषय पर आयोजित बैठक को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, वैचारिक स्पष्टता और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा डॉ. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी विचारधारा को नई दिशा दी तथा देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण का उनका संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा स्मृति पक्ष अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि नई पीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के विचारों, संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है। अभियान के तहत जनपद के बूथों पर गोष्ठियां, पुष्पांजलि कार्यक्रम, कार्यकर्ता बैठकें एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए 26 एवं 27 जून को मंडल कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 28 जून को सामूहिक श्रवण सभी बूथों पर सुनिश्चित किया जाए। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को समाज, संस्कृति, नवाचार, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न विषयों पर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत प्रत्येक बूथ पर बूथ कार्य समिति की बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। जिला अभियान संयोजक शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पक्ष अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी मंडलों एवं बूथों पर निर्धारित कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से आयोजित करने है। बैठक में जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला महामंत्री जोगेन्द्र सिंह पटेल, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, अभियान टोली के सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version