नया बदायूं। ब्यूरो कार्यालय
उत्तर प्रदेश में 84 पीसीएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें बदायूं के कई अफसर बदले गये हैं। फेलबदल में बदायूं सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह पाल बदायूं के नये एडीएम वित्त बनाये गये हैं। गुरूवार की देर रात जारी तबादला सूची में जिले के एडीएम वित्त और एडीएम न्यायिक का तबादला कर दिया गया। अलीगढ़ में डिप्टी कलक्टर सुमित कुमार को बदायूं का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी अधिकारी इसी सप्ताह कार्यभार ग्रहण करेंगे।
बदायूं के एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा का देर रात तबादला कर दिया गया है। उन्हें गोरखपुर का एडीएम प्रशासन बनाया गया है। इधर, बदायूं के सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह पाल को पदोन्नति देते हुये बदायूं में ही एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। उनकी जगह अलीगढ़ में तैनात डिप्टी कलेक्टर सुमित सिंह को बदायूं का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जिले में तैनात एडीएम न्यायिक कल्पना जायसवाल को एडीएम फिरोजाबाद का एडीएम वित्त बनाया गया है। उनकी जगह गाजियाबाद की एडीएम न्यायिक अंजुम बी को बदायूं में भेजा है। सभी अधिकारियों को तत्काल रवानगी व पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। एडीएम स्तर के अधिकारियों के बाद अब डिप्टी कलकट्रेट की सूची आने का इंतजार किया जा रहा है।
