• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं संदेश : डॉ. अरुण सक्सेना

Naya Badaun by Naya Badaun
July 2, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं संदेश : डॉ. अरुण सक्सेना
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

भाजपा द्वारा महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती संस्मरण पखवाड़ा के स्मृति पक्ष अभियान के तहत बुधवार को आरके रिसोर्ट (कृष्णा लॉन) में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) एवं जनपद प्रभारी डॉ. अरुण सक्सेना, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अनेक नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का कार्यकर्ताओं ने विशाल माला पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास जताया। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र प्रथम, सांस्कृतिक चेतना, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने भारतीय भाषाओं और संस्कृति को सम्मान दिलाने के साथ शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम माना। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में डॉ. मुखर्जी की भूमिका ऐतिहासिक रही और उनका जीवन आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों और राष्ट्रभक्ति की भावना को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाए।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना कर डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रवादी विचारधारा को संगठित स्वरूप दिया। उन्होंने सिद्धांत आधारित राजनीति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, स्वदेशी और संगठनात्मक अनुशासन को जनसंघ की आधारशिला बनाया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है।
बिल्सी विधायक एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी ने देश के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, सिंदरी उर्वरक संयंत्र, दामोदर घाटी निगम और हीराकुंड बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति प्रदान कर आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूत किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान बदायूं के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम और निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र प्रथम, सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों पर निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। वहीं दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने संगठन को व्यक्ति नहीं बल्कि विचार और कार्यकर्ताओं की शक्ति के आधार पर आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाया। उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

मूसलाधार बारिश से कादरचौक के मोहम्मदगंज का संपर्क टूटा, पुल के ऊ पर बहा नदी का पानी, ग्रामीण परेशान

Next Post

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर युवा एकता मंच ने किया डॉक्टरों का सम्मान

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version