लखनऊ ब्यूरो, नया बदायूं।
उत्तर प्रदेश के जनपद उरई में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रविवार की शाम को 5 बजे के लगभग कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लुहरगांव से करीब एक किमी दूर जंगल में एक सूखे नाले में दो शव बरामद हुए। दोनों की पहचान दामाद, चाची सास के रूप में हुई है।
रविवार शाम को लोगों ने जब क्षत विक्षत हालत में शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच की तो पास में दो सल्फास की आधी भरी हुई डिब्बी, चार गोलियों के पाउच, एक बाइक, मोबाइल भी मिला। शव के कुछ हिस्सों को जानवरों ने नोंच लिया था। मृतकों की शिनाख्त लुहरगांव निवासी प्रमोद साहू व महिला ग्राम बबीना निवासी पूनम के रूप में हुई। दोनों रिश्ते में चचिया सास व दामाद हैं। दोनों के संबंध पहले से थे और प्रमोद पूनम को 27 मार्च को मानेश्वर गुड़गांव से भगा लाया था। मृतका के पति ने इसकी गुमशुदगी भी मानेश्वर के इंडस्ट्री-7 चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि लोकलाज के कारण जंगल में सल्फास खाकर खुदकुशी की है।
ग्राम लुहरगांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद साहू कुछ साल पहले दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर कंपनी में काम करता था। वहीं से उसकी पत्नी किसी ट्रक चालक के साथ पुत्री को लेकर चली गई थी। प्रमोद की ससुराल जालौन जिले के थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम बबीना में थी। पत्नी के न लौटने पर प्रमोद मानेश्वर हरियाणा में रहने वाले चचिया ससुर हरीशंकर के घर आने जाने लगा। वहीं पर हरीशंकर की पत्नी पूनम से उसके संबंध हो गए जो रिश्ते में उसकी चचिया सास भी थी।
27 मार्च को भाग गए थे दोनों
इसकी जानकारी जब हरीशंकर को हुई तो उसने घर आने से प्रमोद को मना किया लेकिन पूनम व प्रमोद का मिलना जुलना बंद नहीं हुआ। 27 मार्च को प्रमोद पूनम के घर गया और उसे अपने साथ ओला बाइक पर बैठाकर लिवा लाया। जब दो दिन तक पूनम घर नहीं लौटी तो हरीशंकर ने 30 मार्च को मानेश्वर के इंडस्ट्री-7 चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की शाम को लुहरगांव से एक किमी दूर जंगल के पास सूखे नाले में दोनों के क्षत विक्षत शव मिले।
27 मार्च को फिरोजाबाद में मिली लोकेशन
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने पहुंचकर जांच की तो मौके से दो सल्फास की शीशी आधी-आधी भरी हुई, दो सल्फास की गोलियों के आधे-आधे पाउच, हरियाणा नंबर की बाइक, हेलमेट, प्रमोद का मोबाइल, चार पानी की बोतलें, समोसे खाने वाले दौना मौके पर मिले। इसके बाद प्रमोद के मोबाइल नंबर की लोकेशन चेक की गई तो 27 मार्च को सुबह 11 बजे तक फिरोजाबाद तक मिली, फिर फोन बंद हो गया। जांच के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस अधीक्षक की सुनिए:::
उरई पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह का कह ना है कि मृतक रिश्ते में दामाद व चचिया सास थे। दोनों ने जंगल में बाइक से जाकर सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। शव करीब सात दिन पुराने के कारण पूरी तरह से क्षत विक्षत हो गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Discussion about this post