• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाजपा के डबल इंजन में बदायूं का चौथाई विकास भी नहीं हुआ : आदित्य यादव

Naya Badaun by Naya Badaun
October 6, 2026
भाजपा के डबल इंजन में बदायूं का चौथाई विकास भी नहीं हुआ : आदित्य यादव
ShareShareShare

बदायूं, संवाददाता।

लालपुल स्थित आरफीन मैरिज लॉन में सोमवार को बदायूं और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त पीडीए महासम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व मंत्री आबिद रजा के नेतृत्व में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर विकास, महंगाई, बेरोजगारी, किसान संकट, पेपर लीक और प्रशासन के कथित दुरुपयोग को लेकर निशाना साधा। अध्यक्षता करते हुए आबिद रजा ने ‘ह’ से हिंदू और ‘म’ से मुस्लिम बताते हुए दोनों समुदायों को ‘हम’ के रूप में एकजुट होने का आह्वान किया।

आदित्य यादव ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल में बदायूं में जितना विकास हुआ, भाजपा की डबल इंजन सरकार उसके चौथाई हिस्से का भी विकास नहीं करा सकी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रिज, बरेली फोरलेन, डिग्री कॉलेज और सड़कों समेत कई विकास कार्य कराए। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों से दस साल के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखने को कहा।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिलने के बजाय कई बार रेफर किया जाता है। सांसद ने कहा कि किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और व्यापारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, खाद संकट, एसआईआर, पेपर लीक और चुनाव में प्रशासन के कथित दुरुपयोग जैसे मुद्दे उठाए।
आदित्य यादव ने बदायूं से दिल्ली और बदायूं से लखनऊ ट्रेन संचालन के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मांग को लोकसभा में उठाने में पूर्व मंत्री आबिद रजा का योगदान रहा है। उनके मुताबिक सत्ता में नहीं होने के कारण सपा उद्घाटन नहीं कर सकती थी, जबकि सत्ता में बैठे लोगों ने उद्घाटन कराकर श्रेय लिया।
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि इस बार उनका नारा ‘हम’ है। ‘ह’ से हिंदू और ‘म’ से मुस्लिम और दोनों मिलकर ‘हम’ बनते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति में हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान जैसे मुद्दों के जरिए जनता को मूल समस्याओं से भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने के बजाय सभी वर्गों को एकजुट होना चाहिए।
आबिद रजा ने यादव समाज से अन्य हिंदू जातियों को साथ जोड़कर पीडीए को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सांसद आदित्य यादव के नेतृत्व में बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और गांव-गांव तक पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने नौकरशाही से भी निष्पक्ष होकर काम करने की अपील की। सम्मेलन में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

‘ह’ से हिंदू, ‘म’ से मुस्लिम और दोनों मिलकर ‘हम’ : आबिद रजा
आबिद रजा ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग एकजुट होकर देश और समाज के हित में खड़े होंगे तो सत्ता परिवर्तन का रास्ता तैयार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीडीए की एकजुटता मजबूत करने और 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
बदायूं की सभी छह सीटों पर सपा की जीत का लक्ष्य
आबिद रजा ने कहा कि 2027 में आदित्य यादव के नेतृत्व में बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाना लक्ष्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दे उठाने का आह्वान किया।

Previous Post

बदायूं में मीटर रीडरों की मनमानी से ग्रामीण परेशान, बिलिंग में अनियमितता के आरोप

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version