उझानी, संवाददाता।
नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण और गैजेट्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में युवा धैर्य न खोएं और हिम्मत से काम लें। अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और मॉक ड्रिल का नियमित अभ्यास करें।
प्रधानाचार्या वीरू ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के साथ कम संसाधनों में व्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। गाइड कैप्टन रजनी कुमारी ने आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते लोगों को बचाने, तंबू बनाने और विभिन्न गांठों का अभ्यास कराया। प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स और मॉक ड्रिल के साथ आपदा के दौरान सुरक्षित रहने का प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान और अमीर बानो आदि मौजूद रहीं।

Discussion about this post