नया बदायूं

डीएनटी महासभा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

बदायूं/कानपुर देहात। लखनऊ ब्यूरो

जनपद कानपुर देहात के ततारपुर गांव में डीएनटी महासभा उत्तर प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी बैठक कानपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार बाल्मीकि एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एनपीएस सैलानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार नायक ने किया। अतिथियों का स्वागत फूलमाला एवं बुके देकर किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार बाल्मीकि ने पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कानपुर मंडल के सभी जिलों में जनपद स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, पिछड़े एवं दलित घुमंतू समाज के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एनपीएस सैलानी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी एकजुट होकर समय-समय पर बैठक करें और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का सहयोग लें। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी स्तर पर समस्या आने पर प्रदेश नेतृत्व पूरा सहयोग करेगा।

बैठक में बताया गया कि मुख्य संरक्षक संजय विनायक जोशी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष ओम प्रकाश नायक (दर्जा राज्य मंत्री) के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है।

अंत में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नायक ने सभी के सुझावों पर सहमति जताते हुए बैठक का समापन किया। इस दौरान नरेंद्र कुमार (मंडल अध्यक्ष, बरेली), आदेश कुमारी (प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा), पूरन सिंह नायक (प्रदेश महामंत्री), अमर सिंह नायक (प्रदेश सचिव), छतर सिंह नायक उर्फ मुखिया, गौतम सिंह नायक (प्रदेश महासचिव) और संदीप सिंह नायक (तहसील उपाध्यक्ष, भोगनीपुर) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version