नया बदायूं, संवाददाता।
जिले में 7 सितंबर को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों के घटनास्थलों का DM अवनीश राय और SSP अंकिता शर्मा ने मंगलवार को भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उघैती थाना क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर ग्राम खितौरा के पास डंपर और टेंपो की टक्कर में टेंपो सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सात लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्सी और सीएचसी सहसवान में भर्ती कराया गया है। वहीं फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बदायूं-चन्दौसी मार्ग पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर DM और SSP ने संबंधित अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
