नया बदायूं, संवाददाता।
रविवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने कछला घाट व अटैना घाट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नाव से मुआयना भी किया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालु गंगा में स्नान कर धर्म लाभ लेते हैं। सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।
कछला गंगा घाट पर डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला गंगा घाट में नाव से की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर ही पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, चेंजिंग रूम व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने अटैना घाट का निरीक्षण कर वहां भी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी सिटी अभिषेक सिंह व एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह सहित मौजूद रहे।

Discussion about this post