• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

कछला घाट पर की गई व्यवस्थाओं का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

Naya Badaun by Naya Badaun
May 25, 2026
कछला घाट पर की गई व्यवस्थाओं का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।
कछला गंगा घाट से करीब दो किलोमीटर दूर नरोरा की तरफ गंगा दशहरा पर स्नान कर रहे जनपद हाथरस के निवासी कुछ श्रद्धालु के डूबने की घटना होने पर डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम-एसएसपी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड़ पर रखा है।

जनपद हाथरस के ग्राम कानू व ग्राम पिछोती से एक ही परिवार के 07 लोग ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर्व पर जनपद बदायूं में गंगा स्नान को आए थे। यह सभी 07 लोग कछला घाट पर स्नान न करके घाट से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर नरोरा की तरफ गहरे पानी में गंगा स्नान कर रहे थे कि अचानक सभी लोग डूबने लगे। तत्काल सूचना प्राप्त होने पर 05 लोगों को नाविकों व स्थानीय पुलिस द्वारा सकुशल बाहर निकाला गया तथा दो लोग गहरे पानी में डूब गए। जिसमें से 15 वर्षीय किशोर निलेश की मृत्यु हो गई है तथा 10 वर्षीय किशोरी शिखा की पुलिस, गोताखोरों व फ्लड पीएसी द्वारा तलाश की जा रही है।

डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गंगा दशहरा पर्व पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की एक-एक कर समीक्षा की व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालु गहरे पानी वाले क्षेत्र में ना जाए, जो नियत स्थान पर है उसी में स्नान कर धर्म लाभ लें। डीएम ने नाव से भी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व बचाव राहत कार्यों के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Previous Post

बदायूं चेयरमैन का फरमान, तीन दिन में हो स्वीमिंग पूलों की जांच

Next Post

जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को सीडीओ ने परखा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version