नया बदायूं

संपर्क मार्ग बंद करने को लेकर फिर एनएचआई अफसरों से मिले मंडल प्रवक्ता

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं में एनएच 530 बी राजमार्ग मथुरा-बरेली पर संपर्क मार्ग को बंद करने पर भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना दलबल के साथ राजमार्ग के अधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे। अधिकारियों से करके उन्हें बताया समझौता पर जिला प्रशासन और राजमार्ग के पीडी साहब सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर द्वारा समझौता हुआ कोई भी संपर्क मार्ग ग्रामीणों का बंद नहीं होगा।

बदायूं शहर के करीबी गांव लौंडा बहेड़ी, कुरुऊ मार्ग का संपर्क मार्ग बंद करने पर दर्जनों महिलाएं मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के आवास चित्रांश नगर पर पहुंच गई। दलबल के साथ दोपहर दो बजे मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना एनएच 530 बी राजमार्ग के अधिकारियों से मिले। उन्होंने कहा वायदा खिलाफी की गई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। जब सहमति बन गई है लिखित समझौता है, ग्रामीणों के संपर्क मार्ग को बंद किया गया तो चैन से नहीं बैठेंगे। उनके साथ आरिफ गाजी, संजय सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष सालारपुर पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। फिलहाल अधिकारियों ने भरोसा दिलाया समझौते से विपरीत काम नहीं किया जाएगा कोई भी वादा खिलाफी नहीं होगी।

Exit mobile version