नया बदायूं

श्रीहर मिलाप स्कूल में नि:शुल्क शुगर मशीनों का वितरण

 

बदायूं संवाददाता।

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल, बदायूं में वीराम एंड संस के सौजन्य से नि:शुल्क शुगर मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधक डी.के. चड्ढा, अध्यक्षा सुषमा कथूरिया एवं प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान जरूरतमंद लाभार्थियों को नि:शुल्क शुगर मशीनें वितरित की गईं। वीराम एंड संस के प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को मशीन के सही उपयोग, संचालन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी, जिससे वे घर पर ही अपने रक्त शर्करा स्तर की जांच कर सकें।

लाडो डिटर्जेंट

वीराम एंड संस के प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी विद्यालय में जनहितकारी एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। वहीं, प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा ने सभी प्रायोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

Exit mobile version