नया बदायूं, संवाददाता।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज प्राइवेट बस स्टैंड पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र की विजय बताते हुए मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति एवं पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मोदी सरकार के अंत की शुरुआत का संकेत है। उन्होंने कहा कि जब-जब लोकतंत्र पर लाठियां चली हैं, तब-तब सत्ता के केंद्र कमजोर हुए हैं और इस बार भी ऐसा होना तय है।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे छात्रों, युवाओं और महिलाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज का ही परिणाम है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह घटना शिक्षा विभाग की गंभीर खामियों को उजागर करती है, जहां पेपर लीक जैसी समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं और सुधार अत्यंत आवश्यक है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर एवं पंचायत राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति ने भी कहा कि लोकतंत्र पर जब भी इस प्रकार के हमले होते हैं, सत्ता की नींव अपने आप कमजोर होने लगती है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन द्वारा किया गया।
मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग:
वीरपाल सिंह यादव, रमेश कुमार, श्याम कुमार सिंह, प्रेमपाल, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, महेंद्र पाल, मनोज यादव, मनु सक्सेना, शराफत खान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post