नया बदायूं

नगला शक्तिपीठ पर हवन-पूजन के लिए पहुंचे भक्त, माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर रहे श्रद्धालु

 

बदायूं संवाददाता।

शारदीय नवरात्रि की नवमी पर सोमवार को घरों से लेकर मंदिरों तक पूजा-अर्चना और कन्या भोज का दौर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह हवन-पूजन कर नवरात्रि के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति की गई।

बदायूं शहर के नगला शक्तिपीठ पर हवन-पूजन और मां के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं, शहर में दर्जनों स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

नवमी के अवसर पर घरों में कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उपहार और दक्षिणा भेंट की। मंदिरों में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्रि के नौ दिनों तक चले पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने हवन और पूजन के साथ अनुष्ठानों का समापन किया।

Exit mobile version