बदायूं, संवाददाता।Nayabadaun
उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. संजीव गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवलाल गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, समाज में आपसी एकता और भाईचारा बढ़ाने तथा युवाओं एवं नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय के. गुप्ता ने कहा कि माहौर वैश्य समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता और संगठित शक्ति है। समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़कर आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने की जरूरत है। समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और उनका समाधान कराने के लिए मजबूत एवं सक्रिय संगठन आवश्यक है।
प्रदेश महामंत्री अरविंद गुप्ता ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति केवल आर्थिक मजबूती से नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संभव है। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता ने कहा कि समाज में आपसी समन्वय और भाईचारा बढ़ाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला स्तर पर माहौर वैश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
संरक्षक राजीव गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता में होती है। वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा को साथ लेकर माहौर वैश्य समाज को सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने, जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक परिवारों को महासभा से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर डॉ. संजीव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, एडवोकेट संजीव गुप्ता, अवधेश गुप्ता, नरेश पाल गुप्ता, विनय गुप्ता, के.एल. गुप्ता, वेद भानु आर्य, देवेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, रजत कुमार गुप्ता, अंश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, डॉ. सुशील गुप्ता, मनीष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अरुण-महाजन गुप्ता, अनिल गुप्ता, के.बी. गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, अमित महाजन, विनय गुप्ता, जितेंद्र महाजन, मयंक गुप्ता, डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. कौशल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
