नया बदायूं, संवाददाता।
राजा राम महिला इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाए और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा राठौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सीमा राठौर ने कहा कि बेटियां अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारें और जीवन में महान लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ अपनी रुचि के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या डॉ. अनीता ने कहा कि बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गणेश प्रतिमाएं, राधा-कृष्ण की मूर्तियां, शिवलिंग और बांसुरी सहित विभिन्न कलाकृतियों को देखा। पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अंजुम शहर, ज्योति सागर, सुलेखा सिंह, किरण गुप्ता, मीनाक्षी मिश्रा, दीपिका, श्रद्धा शर्मा, चित्रा कुमारी, रिंकी, रचना सक्सेना, पुष्पा दिवाकर, ममता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
