नया बदायूं

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

दातागंज। तहसील संवाददाता

तहसील दातागंज के हजरतपुर थाना क्षेत्र में ग्राम जमालपुर से आगे ब्रह्मदेव स्थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

लाडो डिटर्जेंट

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम चरखोला निवासी पिंकू पुत्र अजय प्रताप सिंह साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान सजनी की ओर से आ रहे उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिंकू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद पीआरबी-7849 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी हजरतपुर पुष्पेंद्र सिंह को जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

बताया गया कि पिंकू अपनी ससुराल ग्राम जमालपुर में राजबाबू ठाकुर पुत्र सिपस्टर सिंह के घर जन्मदिन की दावत में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version