नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में दर्दनाक हादसा हुआ है। चलती कार में भीषण आग लग गई, जिसमें दंपति जिंदा जल गए। इस अग्निकांड में महिला की जलकर मौके पर मौत हो गई। वही कर सवार पति की जुलस्कर गंभीर हालत हो गई है और उपचार जारी है। इस घटना कांड के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है और दंपति की ढाई वर्षीय बच्ची सिसक-सिसक कर रो रही है।

लखनऊ से लौट रहे थे दंपत्ति
नगर पंचायत उसहैत के वार्ड संख्या 6 निवासी अर्पित भारद्वाज 28 वर्ष पुत्र प्रमोद भारद्वाज शुक्रवार शनिवार की रात 2:00 बजे लखनऊ से लौट रहे थे। लखनऊ में अपनी पत्नी प्रिया भारद्वाज 25 वर्ष का ऑपरेशन करा कर वापस घर को आ रहे थे। प्रिया भारद्वाज काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी इसलिए उनका ऑपरेशन लखनऊ के अस्पताल में कराया गया। वापस लौटते समय कार में अग्निकांड हो गया और प्रिया भारद्वाज की मौत हो गई जबकि पति अर्पित भारद्वाज गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है। अर्पित भारद्वाज इस समय गंभीर हालत में जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं।
उसहैत क्षेत्र में हुआ हादसा
जनपद बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव रोता के पास रात 2:00 बजे हादसा हुआ। रात्रि का समय था कार में अचानक आग लगी, मार्ग पर भी सन्नाटा पसरा हुआ था यातायात बंद था इस बीच अग्निकांड के दौरान दोनों तड़पते रहे और जैसे तैसे अर्पित ने अपने आप को तो कर से बाहर निकाल लिया लेकिन जब तक प्रिया भारद्वाज को बाहर निकलता तब तक वह जल चुकी थी। अर्पित भारद्वाज परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई बहन है। परिवार में कोहरा मचा हुआ है रो-रो कर बुरा हाल है।
स्वास्थ्य विभाग में तैनात है अर्पित भारद्वाज
अग्निकांड के शिकार हुए अर्पित भारद्वाज कस्बा उसहैत के वार्ड नंबर 6 निवासी हैं। अर्पित भारद्वाज बदायूं स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं जिनकी तैनाती कादर चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर है। वही अर्पित भारद्वाज की पत्नी प्रिया भारद्वाज बरेली जनपद के भमोरा जन आरोग्य मंदिर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैरना थी। अर्पित भारद्वाज की एक ढाई वर्ष की बच्ची है।
पुलिस बोली घटना की कर रहे जांच
कार में अग्निकांड होना और जिंदा जलने जैसी घटना को लेकर उसहैत थाने की पुलिस मैं इंस्पेक्टर का कहना है कार में अग्निकांड हुआ है। महिला की मौत हो गई है और घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Discussion about this post